Ration Card

बिहार राशन कार्ड सूची 2022 | Bihar New Ration Card List | और आवेदन की प्रक्रिया

वर्तमान समय में केंद्र सरकार और राज्य सरकार द्वारा गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के हित को ध्यान में रखते हुए अनेक तरह की योजनाएं चलाई जा रही है और हाल ही में बिहार राज्य सरकार द्वारा बिहार राशन कार्ड सूची (Bihar Ration Card List) जारी किया गया है, और इस राशन कार्ड सूची में पहले के लाभार्थी और नए लाभार्थी दोनों को शामिल किया गया है। वर्तमान समय में यदि आप बिहार राशन कार्ड से संबंधित जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तब राज्य सरकार द्वारा बिहार राशन कार्ड पोर्टल लॉन्च किया गया है, जहां से आप राशन कार्ड से संबंधित सभी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। यदि आप बिहार राशन कार्ड सूची के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तब आपको इस पोस्ट में इस योजना से संबंधित सभी जानकारी मिल जाएगी।

बिहार राशन कार्ड पोर्टल क्या है?

Bihar State/बिहार राज्य के तात्कालिक मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी द्वारा 2014 में बिहार राशन कार्ड पोर्टल (Bihar Ration Card Portal) की शुरुआत की गयी थी, और वर्तमान समय में इस पोर्टल का संचालन बिहार राज्य खाद्य एवं असैनिक आपूर्ति निगम, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा किया जा रहा है। बिहार राशन कार्ड की शुरुआत खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत किया गया है, और वर्तमान समय में राज्य के जो भी लाभार्थी बीपीएल, एपीएल और अंत्योदय कार्डधारी है उन्हे राज्य सरकार द्वारा सरकारी उचित मूल्य की दुकान से उचित मूल्य में राशन उपलब्ध कराया जा रहा है। वर्तमान समय में बिहार राज्य की जनता जो राशन कार्ड के लिए आवेदन करना चाहते हैं या फिर राशन कार्ड से संबंधित जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं, वह इस पोर्टल के माध्यम से आसानी से प्राप्त कर सकते हैं।

बिहार राशन कार्ड क्या है?

वर्तमान समय में बिहार राज्य सरकार द्वारा राज्य की जनता को राशन कार्ड के माध्यम से उचित मूल्य पर राशन प्रदान किया जाता है, और बिहार सरकार द्वारा राशन कार्ड को तीन भाग में बांटा गया है, जो कि एपीएल राशन कार्ड (APL Ration Card), बीपीएल राशन कार्ड (BPL Ration Card) और अंत्योदय राशन कार्ड (Antyodaya Ration Card) है। वर्तमान समय में इस राशन कार्ड का वितरण खाद्य सुरक्षा अधिनियम को पालन करते हुए राज्य की जनता को प्रदान किया जाता है, तथा राशन कार्ड की मुख्य बातें निम्न है–

एपीएल राशन कार्ड

वर्तमान समय में इस कार्ड को राज्य के उन परिवार के लोगों को प्रदान किया जाता है, जो परिवार गरीबी रेखा से ऊपर आते है तथा उनका वार्षिक आय 10000 रूपये से अधिक होता है, तथा इस राशन कार्ड के लिए अब राज्य की जनता ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से आसानी से आवेदन कर सकती है। इस राशन कार्ड का रंग नारंगी होता है।

बीपीएल राशन कार्ड

वर्तमान समय में बीपीएल राशन कार्ड को राज्य के उन परिवार के लोगों के लिए जारी किया जाता है, जो परिवार गरीबी रेखा के नीचे जीवनयापन कर रहा है, तथा उनका वार्षिक आय 10000 रूपये से कम होता है। अब इस राशन कार्ड के लिए लाभार्थी ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकता है। इस राशन कार्ड का रंग लाल होता है।

अंत्योदय राशन कार्ड

इस राशन कार्ड को राज्य सरकार द्वारा उन परिवार के लिए जारी किया जाता है जो बहुत ही निर्धन और गरीब है, तथा उनकी कमाई का कोई जरिया नहीं होता है। इस राशन कार्ड का रंग पीला होता है।

बिहार राशन कार्ड की विशेषता

वर्तमान समय में यदि आप बिहार राशन कार्ड के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तब इसकी मुख्य विशेषता निम्न हैं –

  • बिहार राज्य सरकार द्वारा राज्य की जनता को सरकारी उचित मूल्य की दुकान के माध्यम से उचित मूल्य पर गेंहू, चावल, नमक, गुड़, चना और चीनी आदि प्रदान किया जा रहा है।
  • वर्तमान समय में बिहार राज्य सरकार द्वारा राशन कार्ड के माध्यम से गेहूं 3 रूपये प्रति किलो, चावल 2 रूपये प्रति किलो, और नमक प्रति पैकेट फ्री में प्रदान किया जा रहा है।
  • राशन कार्ड का लाभ 95 लाख से अधिक परिवार उठा रहे है।
  • वर्तमान समय में यदि आप राशन खरीदना चाहते हैं तब आप किसी भी सरकारी उचित मूल्य की दुकान से अपने राशन कार्ड के मदद से खरीद सकते हैं।
  • आप आसानी से बिहार राशन कार्ड पोर्टल के माध्यम से राशन कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं और इसके साथ ही जो भी जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं प्राप्त कर सकते हैं।

बिहार राशन कार्ड पोर्टल का उद्देश्य

वर्तमान समय में यदि किसी भी सरकारी दफ्तरों में जाते है तो वहां लम्बी लाइन होती है, और आज के समय में कोई भी इंसान लम्बी लाइन में खड़ा होना पसंद नहीं  करते है, इससे उनके बहुत से काम रुक जाते है, और ऐसा भी समय आता है, बार बार दफ्तर का चक्कर काटना पड़ता है, कभी कभी तो लाइन में लगे लगे ऑफिस का समय खत्म हो जाता है, इन्ही सभी बातों को ध्यान में रखते हुए बिहार राज्य सरकार द्वारा बिहार राशन कार्ड पोर्टल की शुरुआत की गयी है, ताकि राज्य की जनता जो राशन कार्ड बनवाना चाहता है उसे किसी तरह की समस्या न हो, और उसका राशन कार्ड आसानी से ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से बन जाए। और इसके साथ ही राशन कार्ड से संबंधित किसी तरह की जानकारी प्राप्त करना है, तब लोगों को ऑफिस के बजाए एक क्लिक में सभी जानकारी ऑनलाइन मिल जाएगा।

राज्य की आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को राशन कार्ड के माध्यम से अनेक तरह की योजनाओं का सीधा लाभ मिल रहा है।

बिहार राशन कार्ड बनवाने के लिए योग्यता

वर्तमान समय में यदि आप बिहार राशन कार्ड बनवाना चाहते हैं तब आपके पास निम्न योग्यता होनी चाहिए–

  • आवेदक मुखिया को बिहार राज्य का स्थायी निवासी होना अनिवार्य है।
  • आवेदक किसी लाभ के पद पर न हो।
  • आवेदक के घर में 5 से अधिक सदस्य होने, पर बाकी सदस्यों के लिए अलग से राशन कार्ड जारी किया जाता है।
  • आवेदक पागल न हो।
  • आवेदक के गरीबी रेखा के नीचे जीवनयापन करता हो।

बिहार राशन कार्ड बनवाने के लिए आवश्यक दस्तावेज

वर्तमान समय में यदि आप इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं तब आपके पास निम्न दस्तावेज होना चाहिए –

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • मतदाता पहचान पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • पैन कार्ड
  • बैंक खाता
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर आदि

बिहार राशन कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

आज के समय में यदि आप इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं, तब आपको इस योजना के लिए आवेदन करने की आवश्यकता होगी, और आप आज के समय में इसके लिए निम्न तरीके को ध्यान में रखकर आवेदन कर सकते हैं –

  • सबसे पहले आपको बिहार राज्य सरकार द्वारा जारी किया गया आधिकारिक वेबसाइट http://sfc.bihar.gov.in/login.htm में जाना होगा।
  • जैसे ही आप पोर्टल के होम पेज में जाते है तब आपको कंज्यूमर इन्फो का ऑप्शन दिखाई देगा उसमें क्लिक करना होगा। फिर आपको Submit Grievance का ऑप्शन दिखाई देगा।
  • इसके बाद अब आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म ओपन हो जायेगा, अब आप उसे ध्यानपूर्वक पढ़कर सभी जानकारी सही से भर दे।
  • अब आप अपना आवश्यक दस्तावेज स्कैन करके अपलोड कर दे।
  • इसके बाद आप अपना फॉर्म सबमिट कर दे। और इस तरह से आप आसानी से ऑनलाइन बिहार राशन कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं।

बिहार राशन कार्ड न्यू लिस्ट कैसे देखे?

वर्तमान समय में यदि आपने बिहार राशन कार्ड के लिए आवेदन किया है, तब बिहार राशन कार्ड न्यू लिस्ट (Bihar Ration Card New List) देखने के लिए आपको निम्न स्टेप को फॉलो करना होगा–

  • सबसे पहले आपको बिहार राज्य सरकार द्वारा जारी किया गया आधिकारिक वेबसाइट http://sfc.bihar.gov.in/login.htm में जाना होगा।
  • जैसे ही आप इस वेबसाइट के होम पेज में जाते है तब आपको राशन कार्ड डिटेल्स का ऑप्शन दिखाई देगा उसमें क्लिक करना होगा।
  • अब आपके सामने बिहार राज्य के सभी जिले का नाम सामने आ जाएगा, आप अपने जिले का चुनाव कर ले।
  • इसके बाद आप तहसील का चुनाव कर ले।
  • फिर सरकारी उचित मूल्य की दुकान का नाम दिखाई देगा, आप अपने एड्रेस के करीब दुकान का चयन कर ले।
  • आप अब जैसे दुकानदार के नाम पर क्लिक करते है, आपके समाने राशन कार्ड लिस्ट आ जाता है।
  • आप अपने राशन कार्ड नंबर में क्लिक कर, इसे डाउनलोड कर ले। डाउनलोड करने के बाद आप राशन कार्ड का पूरा डिटेल्स देख सकते है, और उसे प्रिंट आउट भी करा सकते हैं।
  • इस तरह से आप आसानी से बिहार राशन कार्ड न्यू सूची देख सकते हैं।

बिहार राज्य सरकार द्वारा बिहार राशन कार्ड पोर्टल (Bihar Ration Card Portal) की शुरुआत 2014 में की गयी थी, और इस पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन पत्र स्वीकार किया जाता है, ताकि राज्य की जनता को राशन कार्ड बनवाने के लिए किसी तरह की समस्या न आए, और इसके साथ ही राशन कार्ड से संबंधित जो भी जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं वह सभी जानकारी एक क्लिक में मिल जाए।।

FAQs
ग्राम पंचायत राशन कार्ड सूची बिहार ऑनलाइन चेक कैसे करें ?

सबसे पहले आपको बिहार राशन कार्ड पोर्टल में जाना होगा, और इसके बाद आपको RCMS ऑप्शन में क्लिक करना होगा, फिर आपको अपना जिला चुनना होगा, फिर आपको ग्रामीण क्षेत्र के ऑप्शन में क्लिक करना होगा, अब ब्लॉक चुन ले, फिर आप अपना ग्राम पंचायत का चुनाव कर ले, इसके साथ ही अपना गांव का नाम चुन ले, फिर इसके बाद आप FPS नाम चुनें, फिर आपके सामने राशन कार्ड की डिटेल्स रहती है।

बिहार राशन कार्ड पोर्टल का लाभ क्या है?

आज के समय में बिहार राज्य सरकार द्वारा अनेक तरह की योजनाएं चलाई जा रही है, जिसका सीधा लाभ राशन कार्डधारियों को होता है, इसके साथ ही समय समय पर राशन कार्ड धारियों को केंद्र और राज्य सरकार के द्वारा आर्थिक सहायता प्रदान किया जाता है।

बिहार राशन कार्ड में अपने परिवार के सदस्यों की सूची कैसे देखे?

आज के समय में एक राशन कार्ड में 5 से अधिक सदस्य नहीं हो सकते है, और आपके राशन कार्ड में कितने लोग ऐड है, यदि आप लिस्ट देखना चाहते है, तब आपको सबसे पहले बिहार सरकार के आधिकारिक पोर्टल में जाना होगा, फिर आपको अपने परिवार के सदस्यों की सूची देखें के ऑप्शन में क्लिक करना होगा, इसके बाद आप अपनी रजिस्ट्रेशन आईडी व कैप्चा कोड दर्ज कर दे, फिर आपके  सामने परिवार की सदस्यो की सूची आ जाएगी।

Share with friends
Yukti Rawat

Recent Posts

Преимущества виртуального казино Пин Ап для любителей игрового зала

Преимущества виртуального казино Пин Ап для любителей игрового залаВ мире онлайн-гейминга виртуальное казино Пин Ап…

4 hours ago

Как подготовиться к первому визиту в Pinco Casino

Как подготовиться к первому визиту в Pinco CasinoПервый визит в казино — это всегда особое…

4 days ago

1xbet вход на сегодня: Настройка вашего профиля

1xbet вход на сегодня: Настройка вашего профиляВиртуальные ставки становятся всё более популярными, и одним из…

2 weeks ago

Как скачать Пин Ап на андроид по прямой ссылке без проблем?

Как скачать Пин Ап на андроид по прямой ссылке без проблем?Если вы ищете, как скачать…

2 weeks ago

Отзывы о клиентском обслуживании 1xbet казино

Отзывы о клиентском обслуживании 1xbet казиноВ данной статье мы исследуем опыт пользователей в сфере клиентского…

2 weeks ago

1xbet вход на сегодня: как проверить доступность?

1xbet вход на сегодня: как проверить доступность?Вопрос о доступности входа на платформу 1xbet является актуальным…

2 weeks ago