State Policies

Mahabhulekh 7/12 | महा भूमि अभिलेख, भू नक्शा, खसरा की जानकारी

वर्तमान समय में सरकार द्वारा डिजिटल इंडिया को ध्यान में रखते हुए सभी सरकारी काम को ऑनलाइन करने की प्रक्रिया चल रही है, और इसी बात को ध्यान में रखते हुए महाराष्ट्र राज्य सरकार ने Mahabhulekh 7/12 (महा भूमि अभिलेख) के नाम से पोर्टल लॉन्च किया है जिसके माध्यम से पुणे, नासिक, औरंगाबाद, नागपुर, कोंकण तथा अमरावती आदि प्रमुख स्थानों को अलग अलग सूचीबद्ध किया गया है। वर्तमान समय में यदि आप ऑफिस के चक्कर नही लगाना चाहते है, तब आप इस ई पोर्टल के माध्यम से भू नक्शा, ऑनलाइन भूमि रिकॉर्ड, खतौनी नंबर, खेवट नंबर, तथा खसरा नंबर आदि आसानी से ऑनलाइन चेक कर सकते है। यदि आप इस पोर्टल के बारे में जानकारी विस्तार में प्राप्त करना चाहते हैं तब इस पोस्ट में इस पोर्टल के बारे में सम्पूर्ण जानकारी मौजूद है।

महा भूमि अभिलेख क्या है?

महाराष्ट्र राज्य सरकार द्वारा महाराष्ट्र राज्य के सम्पूर्ण भूमि रिकॉर्ड को देखने के लिए ऑनलाइन पोर्टल बनाया है, जिसे महा भूमि अभिलेख के नाम से जानते है, और इस पोर्टल का वर्तमान समय में संचालन भू राजस्व विभाग द्वारा किया जा रहा है, महा भूमि अभिलेख का विस्तार 2022 में किया गया है। आज के समय में पुणे, नासिक, औरंगाबाद, नागपुर, कोंकण तथा अमरावती छह प्रमुख स्थानों को अलग अलग जोन में विभक्त किया गया है। अब महाराष्ट्र के लोगों को पटवारी के पास जाने की आवश्यकता नही होगी, अब आसानी से इस पोर्टल के माध्यम से जमाबंदी , खसरा खतौनी , अभिलेख , भूमि का ब्यौरा , खेत के कागज़ात तथा खेत का नक्शा आदि ऑनलाइन देख सकते हैं और जानकारी डाउनलोड कर सकते है।

महा भूमि अभिलेख का उद्देश्य

आज के समय में यदि आप किसी सरकारी काम के लिए सरकारी दफ्तर जाते है तब आपको छोटे से काम के लिए घंटो लाइन में लगना पड़ता है, और पहले महाराष्ट्र राज्य के नागरिक को अपने भूमि से जुड़े जानकारी प्राप्त करने के लिए पटवारखाने जाना पड़ता था और जानकारी प्राप्त करने में वक्त लगता था, इन्ही सभी बातों को ध्यान में रखते हुए सरकार ने महा भूमि अभिलेख पोर्टल लॉन्च किया है ताकि आम जनता का काम आसानी से घर बैठे ऑनलाइन हो जाए। वर्तमान समय में इस पोर्टल के मदद से घर बैठे भूमि से संबंधित सभी जानकारी आसानी से प्राप्त कर सकते हैं।

महा भूमि अभिलेख का लक्ष्य

महाराष्ट्र राज्य सरकार के द्वारा जमीन से जुड़ी सभी जानकारी और रिकॉर्ड ऑनलाइन उपलब्ध कराना है, जिससे राज्य के आम जनता को ऑफिस का चक्कर काटना न पड़े। वर्तमान समय में जमीन का काम बहुत लम्बा चलता है, और नाम ट्रांसफर या फिर जमीन को बेचना होता है तब जमीन के रिकॉर्ड के बारे में सभी जानकारी होना चाहिए, ऐसे में इस पोर्टल के माध्यम से जमीन के जमाबंदी , खसरा खतौनी ,अभिलेख , भूमि का ब्यौरा , खेत के कागज़ात तथा खेत का नक्शा आदि आसानी से प्राप्त कर सकते हैं।

महा भूमि अभिलेख पोर्टल का मुख्य लाभ

  • महाभूलेख ऑनलाइन मोड के माध्यम से आप आसानी से भूमि रिकॉर्ड विवरण देख सकते हैं।
  • अब आप कुछ मिनट में इस पोर्टल के माध्यम से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं और इसके लिए आपको लंबी लाइन में खड़ा होने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
  • पोर्टल के माध्यम से आप अपने आसपास के भूमि की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
  • समय की काफी बचत होगी।

ऑनलाइन भूमि रिकॉर्ड कैसे देखे

वर्तमान समय में यदि आप अपने भूमि से संबंधित किसी भी तरह की जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तब आप निम्न स्टेप को फॉलो करके आसानी से पता लगा सकते है–

  • सबसे पहले आपको महाराष्ट्र राज्य सरकार द्वारा जारी किया गया आधिकारिक वेबसाइट bhulekh.mahabhumi.gov.in में जाना होगा।
  • आप जैसे ही इस वेबसाइट के होम पेज में जाते है तब आपको पुणे, नासिक, औरंगाबाद, नागपुर, कोंकण, व अमरावती आदि दिखाई देगा, आपको इसमें से किसी एक का चुनाव करना होगा।
  • इसके पश्चात आप जैसे ही आगे बढ़ते है तब आपको 7/12 या 8 ए का ऑप्शन दिखाई देगा, उसमें क्लिक करना होगा।
  • अब आपको अपने जिला, काउंटी और गांव के बारे में जानकारी भर देना होगा।
  • फिर स्क्रीन पर पूछे गए ऑप्शन का चयन कर दे तथा खोजें ऑप्शन पर क्लिक कर दे।
  • अब आपके स्क्रीन पर दिखाई देने वाले कैप्चा कोड को दर्ज करें, और आगे बढ़ जाए।
  • इसके बाद आपको डिस्प्ले 7/12 को ऑप्शन दिखाई देगा उसमें क्लिक करना होगा और आप जमीन से जुड़ी जो भी जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं वह देख सकते हैं।

महाभूलेख महाराष्ट्र लैंड रिकॉर्ड एप्प कैसे डाउनलोड करे

वर्तमान समय में यदि आप आसानी से भूमि रिकॉर्ड देखना चाहते हैं तब आप महाभूलेख महाराष्ट्र लैंड रिकॉर्ड एप्प डाउनलोड कर सकते हैं और इसके लिए आप निम्न तरीके को ध्यान में रखे–

  • सबसे पहले आपको प्ले स्टोर में जाना होगा और सर्च बॉक्स में महाभूलेख सर्च करना होगा, आपके सामाने एप्प का डिटेल्स आ जाता है, और आप डाउनलोड के ऑप्शन में क्लिक कर दे, अब एप्प डाउनलोड होकर इंस्टाल हो जाता है। इस तरह से आप आसानी से एप्प डाउनलोड कर सकते हैं और भूमि से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
  • यदि आप वेबसाइट के मदद से भूमि रिकॉर्ड डाउनलोड करना चाहते हैं तब आपको http://bhulekh.mahabhumi.gov.in में जाना होगा, और आपको होम पेज में डाउनलोड का ऑप्शन दिखाई देगा उसमें क्लिक करना होगा, और जैसे ही एप्प डाउनलोड हो जाता है उसे इंस्टाल कर ले, इस तरह से आप आसानी से डाउनलोड करके, महाभूलेख एप्प का उपयोग भूमि से जानकारी प्राप्त करने के लिए कर सकते हैं।

7/12 म्यूटेशन एंट्री कैसे करे

वर्तमान समय में यदि अपने जमीन का 7/12 म्यूटेशन एंट्री करना चाहते हैं तब आपको निम्न स्टेप को ध्यान में रखना होगा –

  • सर्वप्रथम आपको महाराष्ट्र राज्य सरकार के पब्लिक डाटा एंट्री फॉर प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन एंड म्यूटेशन इन लैंड रिकॉर्ड के आधिकारिक वेबसाइट https://pdeigr.maharashtra.gov.in/Helpfile में जाना होगा।
  • अब आपको होम पेज में लॉगिन का ऑप्शन दिखाई देगा उसमें क्लिक करना होगा।
  • अब आप अपने यूजर आईडी और पासवर्ड के मदद से लॉगिन कर ले।
  • इसके बाद आपको 7/12 म्यूटेशन के ऑप्शन में क्लिक करना होगा और रोल सेलेक्ट करना होगा।
  • अब आपको लैंड रिकॉर्ड में जो एंट्री करना है वह कर सकते हैं।
  • इसके बाद आप सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक कर दे, इस तरह से आप 7/12 म्यूटेशन कर सकते हैं।

जनता के हित को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने भूमि रिकॉर्ड के लिए महाभूलेख पोर्टल का लॉन्च किया है, और इस पोर्टल के माध्यम से अब किसी भी आम नागरिक को अपने भूमि से संबंधित जानकारी प्राप्त करने के लिए सरकारी दफ्तरों में रिश्वत देना नही पड़ेगा, और आसानी से जानकारी प्राप्त हो जायेगी।

Contact Information

ईमेल आईडी- help.mahabhumi@gmail.com

Helpline Number: 020-25712712

FAQ

सातबारा क्या है?

वर्तमान समय में भूमि के बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए महाभूलेख पोर्टल चालू किया गया है, और सातबारा के माध्यम से अब आसानी से हम प्रूफ कर सकते हैं कि जमीन का मालिक कौन हैं।

महाराष्ट्र भूमि अभिलेख की आधिकारिक वेबसाईट क्या है?

राज्य की भूमि अभिलेख आधिकारिक वेबसाईट bhulekh.mahabhumi.gov.in है

Mahabhulekh 7/12 कौन से विभाग से संबंधित है ?

गोवेर्मेंट ऑफ़ महाराष्ट्र रेवेन्यू डिपार्टमेंट से संबंधित है।

पोर्टल की शुरुवात किसके द्वारा की गयी?

पोर्टल की शुरुवात महाराष्ट्र सरकार द्वारा की गयी है|

एनआईसी का पूरा नाम क्या है?

एनआईसी का पूरा नाम नेशनल इन्फार्मेटिक्स सेन्टर (National Informatics Centre) महाराष्ट्र रिवेन्यू डिपार्टमेंट (Maharashtra Revenue Department) है।

Share with friends
Yukti Rawat

Share
Published by
Yukti Rawat

Recent Posts

The Draw Result for Nursery Admission to Delhi 2023-24 and the List of Winners

Introduction: The Delhi Directorate of Education was released the first list of applicants for nursery…

11 months ago

Check Your Status, And Complete the Form for The UPBOCW List 2023

Introduction: The Board attempts to offer construction workers the appropriate safety, security, and social security…

11 months ago

Pradhan Mantri Awas Yojana List 2023: Where to Apply, Eligibility Criteria, and More

Introduction: Pradhan Mantri Gramin Awas Yojana applicants who are curious about whether or not they…

11 months ago

RTE Gujarat Admission 2023-24: Apply Online, Last Date

Introduction: The RTE, which is a government school in the state of Gujarat, has granted…

11 months ago

Apply for the YEIDA Plot Scheme 2023 Online: Criteria, Deadline, and Updates

Introduction: Delhi's inhabitants can now take advantage of the Yeida Residential Plot Scheme. Those interested…

11 months ago

All the Ways to Link Aadhar with a Voter Card are now Revealed

The process of linking the voter card with the Aadhar card has begun. This process…

1 year ago