Ration Card

UP Ration Card Download 2022 | यूपी राशन कार्ड डाउनलोड कैसे करें?

वर्तमान समय में गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों के लिए केंद्र और राज्य सरकार द्वारा अनेक तरह की योजनाएं चलाई जा रही है और इसका लाभ देश के नागरिक उठा रहे है। भारत सरकार द्वारा खाद्य सुरक्षा अधिनियम के माध्यम से देश के गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को बीपीएल कार्ड, एपीएल कार्ड और अंत्योदय कार्ड आदि प्रदान किया जाता है। हाल ही में उत्तर प्रदेश राज्य सरकार द्वारा उत्तर प्रदेश राशन कार्ड (Uttar Pradesh Ration Card) को ऑनलाइन कर दिया गया है और अब उत्तर प्रदेश राज्य के जो भी नागरिक अब राशन कार्ड के लिए आवेदन करना चाहता है, या राशन कार्ड से संबंधित किसी तरह की जानकारी प्राप्त करना चाहता है, तब उसे राज्य सरकार द्वारा जारी किया आधिकारिक वेबसाइट में जाना होगा।

यदि आप इस पोर्टल के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तब आपको इस पोस्ट में इस पोर्टल से संबंधित सभी जानकारी मिल जाएगी।

यूपी राशन कार्ड योजना क्या है?

उत्तर प्रदेश राज्य के तात्कालिक मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा यूपी राशन कार्ड पोर्टल (Uttar Pradesh Ration Card Portal) की शुरुआत 2021 में की गयी है, और इस पोर्टल का लाभ राज्य की गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग जो बीपीएल, APL और अंत्योदय कार्ड बनवाना चाहते हैं या फिर राशन कार्ड से संबंधित जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं उन्हें अब किसी सरकारी दफ्तर का चक्कर काटना नही पड़ेगा, अब राज्य सरकार द्वारा जारी किये गए पोर्टल के माध्यम से सभी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। राज्य सरकार द्वारा खाद्य सुरक्षा अधिनियम को ध्यान में रखते हुए इस योजना का संचालन किया जा रहा है, और इस पोर्टल को उत्तर प्रदेश सरकार के खाद्य एवं रसद विभाग द्वारा संचालित किया जा रहा है।

यूपी राशन कार्ड क्या है?

आज के समय में उत्तरप्रदेश राज्य सरकार द्वारा राशन कार्ड को तीन भाग में बांटा गया है, जो कि एपीएल राशन कार्ड (APL Ration Card), बीपीएल राशन कार्ड (BPL Ration Card) तथा अंत्योदय राशन कार्ड है, और वर्तमान समय में इस राशन कार्ड का वितरण राज्य सरकार द्वारा खाद्य सुरक्षा अधिनियम को पालन करते हुए राज्य की जनता को प्रदान किया जाता है, इस राशन कार्ड की मुख्य बातें निम्न है–

  • एपीएल राशन कार्ड : आज के समय में इस कार्ड को राज्य के उन परिवार के लोगों के लिए जारी किया जाता है, जो परिवार गरीबी रेखा से ऊपर आते है तथा उनका वार्षिक आय 10000 रूपये से अधिक है, और इस राशन कार्ड के लिए राज्य की जनता ऑनलाइन आसानी से आवेदन कर सकता है।
  • बीपीएल राशन कार्ड : आज के समय में बीपीएल राशन कार्ड को राज्य के उन परिवार के लोगों के लिए जारी किया जाता है, जो परिवार गरीबी रेखा के नीचे जीवनयापन कर रहा है, तथा उनका वार्षिक आय 10000 रूपये से कम है। अब इस राशन कार्ड के लिए लाभार्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकता है।
  • अंत्योदय राशन कार्ड : इस राशन कार्ड को राज्य सरकार द्वारा उन परिवार के लिए जारी किया जाता है जो बहुत ही निर्धन और गरीब है, तथा उनकी कमाई का कोई जरिया नहीं होता है।

यूपी राशन कार्ड की विशेषता

वर्तमान समय में यदि आप इस योजना के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तब इस योजना की मुख्य विशेषता निम्न हैं –

  • राज्य सरकार द्वारा राज्य की जनता को राशन कार्ड के माध्यम से गेहूं, चावल, नमक, गुड़, चना और चीनी आदि सरकारी उचित मूल्य की दुकान से उचित दर पर प्रदान किया जा रहा है।
  • वर्तमान समय में राशन कार्ड के माध्यम से गेहूं 2 रुपए प्रति किलो, चावल 3 रूपये प्रति किलो, शक्कर 13.50 रूपये प्रति किलो, नमक फ्री में प्रदान किया जा रहा है।
  • राज्य में राशन कार्ड धारी की संख्या लगभग 3.62 करोड़ परिवार है, वही अप्रत्क्षय रूप से इस योजना का लाभ 14.97 करोड़ लोगो को मिल रहा है।
  • राशन कार्ड के माध्यम से बीपीएल कार्ड धारी को 25 किलो , APL कार्ड धारी को 15 किलो और अंत्योदय कार्ड धारी को 35 किलो अनाज उचित मूल्य में प्रदान किया जा रहा है।
  • वर्तमान समय में आप अपने राशन कार्ड के माध्यम से राज्य के किसी भी सरकारी उचित मूल्य की दुकान से राशन खरीद सकते हैं।
  • आप यूपी राशन कार्ड पोर्टल के माध्यम से राशन कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं।

यूपी राशन कार्ड पोर्टल का उद्देश्य

आज के समय में यदि किसी भी सरकारी दफ्तरों में जाते है तब वहां लंबी लाइन होती है, और दफ्तर का चक्कर बार बार काटना पड़ता है, कभी कभी तो लाइन में लगे लगे ऑफिस का समय खत्म हो जाता है, इन्ही सभी बातों को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार द्वारा इस पोर्टल की शुरुआत की गयी है ताकि राज्य की जनता जो राशन कार्ड बनवाना चाहता है उसे किसी तरह की समस्या न हो, उसका राशन कार्ड आसानी से ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से बन जाए। इसके साथ ही राशन कार्ड से संबंधित किसी तरह की जानकारी प्राप्त करना है तब लोगों को ऑफिस के बजाए एक क्लिक में सभी जानकारी ऑनलाइन मिल जाएगा।

उत्तर प्रदेश राशन कार्ड बनवाने के लिए योग्यता

आज के समय में यदि आप यूपी राशन कार्ड बनवाना चाहते हैं तब आपके पास निम्न योग्यता होनी चाहिए–

  • आवेदक को उत्तर प्रदेश राज्य का स्थायी निवासी होना अनिवार्य है।
  • आवेदक किसी लाभ के पद पर न हो।
  • आवेदक पागल न हो।
  • आवेदक गरीबी रेखा के नीचे जीवनयापन करता हो।

उत्तर प्रदेश राशन कार्ड बनवाने के लिए आवश्यक दस्तावेज

वर्तमान समय में यदि आप इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं तब आपके पास निम्न दस्तावेज होना चाहिए –

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • मतदाता पहचान पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • पैन कार्ड
  • बैंक खाता
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर आदि

यूपी राशन कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

वर्तमान समय में यदि आप इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं तब आपको इस योजना के लिए आवेदन करने की आवश्यकता होगी, और इसके लिए आप निम्न तरीके को ध्यान में रखकर आवेदन कर सकते हैं –

  • सबसे पहले आपको उत्तर प्रदेश राज्य सरकार द्वारा जारी किया गया आधिकारिक वेबसाइट https://fcs.up.gov.in/ में जाना होगा।
  • जैसे ही आप पोर्टल के होम पेज में जाते है तब आपको रजिस्ट्रेशन करने का ऑप्शन दिखाई देगा उसमें क्लिक करना होगा।
  • अब रजिस्ट्रेशन करने के बाद आपको अपने परिवार के सदस्यों का नाम और आधार कार्ड ऐड करना होगा।
  • अब आपको फिर इसके बाद बीपीएल कार्ड बनवाने के लिये बीपीएल परिवार पंजीकरण तथा प्रबंधन प्रणाली की वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आप जैसे ही उसमे जाते है, फिर आपको “बीपीएल परिवार हेतु ऑनलाइन आवेदन करें” का लिंक दिखाई देगा, उसमें क्लिक करना होगा।
  • फिर अब आपको अपना आईडी और कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
  • अब इसके बाद आप आगे बढ़ते है फिर आपको अपने जिला का नाम , निकाय क्षेत्र, जनपद, तथा गांव/मोहल्ला आदि दर्ज करना होगा। फिर “बीपीएल कार्ड के लिए आवेदन करना चाहते है” के ऑप्शन में क्लिक कर देना होगा।
  • फिर अब आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म ओपन हो जायेगा, अब आप उसे ध्यानपूर्वक पढ़कर सभी जानकारी सही से भर दे।
  • इसके बाद आप अपना फॉर्म सबमिट कर दे। और इस तरह से आप आसानी से ऑनलाइन यूपी राशन कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं।

यूपी राशन कार्ड पोर्टल में लॉगिन कैसे करे?

  • सबसे पहले आपको उत्तरप्रदेश राज्य सरकार द्वारा जारी किया आधिकारिक वेबसाइट https://fcs.up.gov.in/ में जाना होगा।
  • जैसे ही आप होम पेज में जाते है तब आपको लॉगिन का ऑप्शन दिखाई देगा, उसमें क्लिक करना होगा।
  • अब आपको इसमें अपना यूजर आईडी, पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज करना होगा, और अब लॉगिन के ऑप्शन में क्लिक कर दे।
  • इस तरह से आप आसानी से पोर्टल में लॉगिन कर सकते हैं।

यूपी राशन कार्ड डाउनलोड कैसे करें?

  • सबसे पहले आपको राज्य सरकार द्वारा जारी किया गया आधिकारिक वेबसाइट https://fcs.up.gov.in/ में जाना होगा।
  • जैसे ही आप इस वेबसाइट के होम पेज में जाते है तब आपको डाउनलोड फॉर्म का ऑप्शन दिखाई देगा उसमें क्लिक करना होगा।
  • अब आप जैसे ही उसमे क्लिक करते है फिर आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड डालना होगा।
  • इसके बाद राशन कार्ड ओपन हो जाता है, और आप अब डाउनलोड के ऑप्शन में क्लिक कर राशन कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
  • इस तरह से आप आसानी से यूपी राशन कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

उत्तर प्रदेश राज्य के तात्कालिक मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा इस पोर्टल की शुरुआत की गयी है और इस पोर्टल को लॉन्च करने का मुख्य उद्देश्य राज्य की जनता को लाभ पहुंचाना है, वर्तमान समय में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को अनेक तरह की सुविधा राशन कार्ड के माध्यम से प्रदान की जा रही है, इन सभी योजनाओं का लाभ प्रदान करने के लिए राशन कार्ड को ऑनलाइन किया गया है, ताकि पारदर्शिता बनी रही।

FAQs
यूपी राशन कार्ड पोर्टल का लाभ क्या है?

वर्तमान समय में यूपी राज्य सरकार द्वारा अनेक तरह की योजनाएं चलाई जा रही है जिसका सीधा लाभ राशन कार्डधारियों को होता है, इसके साथ ही समय समय पर केंद्र और राज्य सरकार के द्वारा आर्थिक सहायता प्रदान किया जाता है। राशन कार्ड के माध्यम से उचित दर पर सरकारी उचित मूल्य की दुकान से राशन खरीद सकते हैं।

यूपी राशन कार्ड में अपने परिवार के सदस्यों की सूची कैसे देखे?

वर्तमान समय में आपके राशन कार्ड में कितने लोग ऐड है, लिस्ट देखना चाहते है, तब आपको सबसे पहले यूपी सरकार के आधिकारिक पोर्टल में जाना होगा और आपको अपने परिवार के सदस्यों की सूची देखें के ऑप्शन में क्लिक करना होगा, फिर आपको अपनी रजिस्ट्रेशन आईडी और कैप्चा कोड दर्ज करना होगा, फिर आपके सामने परिवार की सदस्यो की सूची आ जाएगी।

अपनी उचित मूल्य की दुकान कैसे देखे?

वर्तमान समय में यदि आपके पास यूपी राशन कार्ड (UP Ration Card) है तब आप उत्तरप्रदेश राज्य के किसी भी सरकारी उचित मूल्य की दुकान से उचित मूल्य पर आप अपने राशन कार्ड के माध्यम से राशन ले सकते हैं। यदि आप मूल उचित मूल्य की दुकान पता करना चाहते हैं, तब आपको आधिकारिक वेबसाइट में जाकर लिस्ट देखना होगा, आपको लिस्ट में आपके क्षेत्र का उचित मूल्य की दुकान दिखाई देगा, फिर आप अपने एरिया के उचित मूल्य की दुकान से खरीद सकते हैं।

Share with friends
Yukti Rawat

Recent Posts

Преимущества виртуального казино Пин Ап для любителей игрового зала

Преимущества виртуального казино Пин Ап для любителей игрового залаВ мире онлайн-гейминга виртуальное казино Пин Ап…

4 hours ago

Как подготовиться к первому визиту в Pinco Casino

Как подготовиться к первому визиту в Pinco CasinoПервый визит в казино — это всегда особое…

4 days ago

1xbet вход на сегодня: Настройка вашего профиля

1xbet вход на сегодня: Настройка вашего профиляВиртуальные ставки становятся всё более популярными, и одним из…

2 weeks ago

Как скачать Пин Ап на андроид по прямой ссылке без проблем?

Как скачать Пин Ап на андроид по прямой ссылке без проблем?Если вы ищете, как скачать…

2 weeks ago

Отзывы о клиентском обслуживании 1xbet казино

Отзывы о клиентском обслуживании 1xbet казиноВ данной статье мы исследуем опыт пользователей в сфере клиентского…

2 weeks ago

1xbet вход на сегодня: как проверить доступность?

1xbet вход на сегодня: как проверить доступность?Вопрос о доступности входа на платформу 1xbet является актуальным…

2 weeks ago