भूलेख उत्तराखंड 2022 | जमाबंदी नकल देवभूमि, खसरा खतौनी। Bhulekh Portal

वर्तमान समय में राज्य सरकार और केंद्र सरकार द्वारा सभी योजनाओं को ऑनलाइन किया जा रहा है और डिजिटल इंडिया के सपने को साकार किया जा रहा है। और हाल ही में उत्तराखंड राज्य सरकार द्वारा भू अभिलेख पोर्टल (Bhu Abhilekh Portal) जारी किया गया है, और इस पोर्टल के मदद से देवभूमि के लोग अब आसानी से घर बैठे भूमि से जुड़ी सभी जानकारी भूलेख, देवभूमि भू-नक्शा, खसरा, खतौनी, जमाबंदी तथा भू-अभिलेख आदि देख सकते है। यदि आप इस पोर्टल के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तब आपको इस पोस्ट में इस पोर्टल से संबंधित सभी जानकारी मिल जाएगी।

भूलेख उत्तराखंड पोर्टल क्या है?

इस पोर्टल की शुरुआत उत्तराखंड राज्य सरकार के राजस्व विभाग द्वारा किया गया है और इस पोर्टल की शुरुआत 2017 में हुई है। और वर्तमान समय में राज्य के जो भी इच्छुक नागरिक है वह आसानी से अपने जमीन का रिकॉर्ड इस पोर्टल के माध्यम से देख सकता है, इसके साथ ही जमीन के रिकॉर्ड के साथ साथ आप उस जमीन के मालिक के बारे में भी जान सकते हैं। आप इस पोर्टल के माध्यम से अब जमीन से संबंधित जानकारी खसरा, खतौनी, जमाबंदी,  नकल, भू नक्शा आदि देख सकते हैं और इसके साथ ही आप अपनी खसराखतौनी, भू नक्शा, भू अभिलेख, तथा जमाबंदी नकल आदि को डाउनलोड करके अपने पास रख सकते है।

भूलेख उत्तराखंड की विशेषता

डिजिटल इंडिया को सफल बनाने के लिए इस पोर्टल का संचालन किया जा रहा है और इस पोर्टल की मुख्य विशेषता निम्न हैं –

  • इस पोर्टल के माध्यम से आप आसानी से सभी जनपद, सम्पूर्ण तहसील और सम्पूर्ण गांव के जमीन रिकॉर्ड देख सकते हैं।
  • इस पोर्टल के लिए राजस्व विभाग द्वारा आधिकारिक वेबसाइट https://bhulekh.uk.gov.in/ जारी किया गया है।
  • इस पोर्टल की मदद से जमाबंदी नक़ल, भूलेख नक्शा, खसरा, खतौनी संख्या, खतौनी की प्रतिलिपि और अन्य जानकारी आसानी से प्राप्त कर सकते हैं।
  • इस पोर्टल में लॉगिन आप भारत में कहीं से भी कर सकते हैं।

भूलेख उत्तराखंड का उद्देश्य

आज के समय में सरकारी दफ्तरों में लंबी लाइन लगना कोई पसंद नही करता है, और पहले जब यह पोर्टल लॉन्च नही हुआ था तब उत्तराखंड राज्य के लोगों को अपने जमीन से संबंधित जानकारी प्राप्त करने के लिए पटवारी का चक्कर काटना पड़ता था जिससे लोगों को काफी असुविधा होती थी, अब इस पोर्टल के लॉन्च होने के बाद यदि किसी व्यक्ति को जमीन रिकॉर्ड से संबंधित किसी भी तरह की जानकारी चाहिए तब वह आसानी से ऑनलाइन प्राप्त कर सकता है, और इसके लिए सरकारी दफ्तरों का चक्कर काटना नही पड़ेगा, और जब भी जानकारी प्राप्त करना हो, तब एक क्लिक पर भूलेख से संबंधित जानकारी मिल जाएगी। उत्तराखंड राज्य सरकार द्वारा भू अभिलेख से संबंधित सभी जानकारी को डिजिटल इंडिया के तहत भूलेख उत्तराखंड पोर्टल में अपलोड कर दिया गया है, और वर्तमान समय में उत्तराखंड राज्य के सम्पूर्ण भूलेख रिकॉर्ड का डिजिटलाइजेशन (Digitalization) हो गया है।

भूलेख उत्तराखंड पोर्टल का लाभ

  • आसानी से इस पोर्टल के मदद से घर बैठे भूलेख रिकॉर्ड से संबंधित जानकारी ऑनलाइन प्राप्त कर सकते हैं।
  • अब राज्य के नागरिकों को पटवारी का चक्कर काटना नही पड़ेगा।
  • इस पोर्टल के माध्यम से सरकार और जनता के मध्य पारदर्शिता बनी रहेगी, और भ्रष्ट्राचार पर रोक लगेगी।
  • पोर्टल के माध्यम से जमाबंदी नक़ल, भूलेख नक्शा, खसरा, खतौनी संख्या, तथा खतौनी की प्रतिलिपी आदि को आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।

Related Article – Uttarakhand Free Laptop Yojana

भूलेख उत्तराखंड : खसरा खतौनी नकल, जमाबंदी कैसे देखे –

वर्तमान समय में यदि आप उत्तराखंड राज्य के किसी भी जनपद, तहसील, और गांव के जमीन रिकॉर्ड देखना चाहते हैं तब आपको निम्न स्टेप को ध्यान में रखना होगा –

  • सर्वप्रथम आपको उत्तराखंड राज्य सरकार के राजस्व विभाग द्वारा जारी किया गया आधिकारिक वेबसाइट  https://bhulekh.uk.gov.in/Bhulekh/ में जाना होगा।
  • अब आपके सामने इस वेबसाइट का होम पेज ओपन हो जाता है, और आपको होम पेज में Public POR का ऑप्शन दिखाई देगा उसमें क्लिक करना होगा।
  • अब आपको अपने जनपद का चयन करना होगा, फिर इसके बाद आपको तहसील का चयन करना होगा, और फिर आप गांव का चुनाव कर सकते है, और गांव का नाम चुनने के लिए आप अक्षर का उपयोग कर सकते है।
  • अब इसके पश्चात आप खाता संख्या, खसरा/ गाटा संख्या तथा खातेदार के नाम से खतौनी नकल देख सकते हैं और अब आपको खातेदार के नाम द्वारा लिंक में क्लिक करना होगा फिर आपको खातेदार के नाम से खाते की नकल देख सकते।
  • अब आप अक्षर बॉक्स में नाम के अक्षर लिखकर, खोज के ऑप्शन में क्लिक कर दे।
  • फिर आपके सामने पीडीऍफ़ फॉर्मेट में Bhulekh UK (ROR) आ जाता है, आप इसे डाउनलोड कर सकते है, उसके बाद प्रिंट आउट कर सकते हैं।
  • इस तरह से आप आसानी से भूलेख उत्तराखंड पोर्टल के मदद से अपने जमीन का रिकॉर्ड देख सकते हैं।

भूलेख उत्तराखंड पोर्टल लॉगिन कैसे करे?

  • सर्वप्रथम आप यदि भूलेख उत्तराखंड पोर्टल में लॉगिन करना चाहते हैं तब इस पोर्टल के आधिकारिक वेबसाइट https://bhulekh.uk.gov.in/Bhulekh/ में जाना होगा।
  • जैसे ही आप इस वेबसाइट के होम पेज में जाते है तब आपके सामने लॉगिन का अनेक ऑप्शन दिखाई देगा, जो कि निम्न है–
  1. बोर्ड ऑफ रेवेन्यू एडमिनिस्ट्रेटिव लॉगिन
  2. डिस्ट्रिक्ट एडमिनिस्ट्रेटिव लॉगिन
  3. तहसील एडमिनिस्ट्रेटिव लॉगिन
  4. तहसील म्यूटेशन लॉगिन
  5. स्वामित्व यूजर लॉगिन
  6. तहसील रिपोर्ट लॉगिन
  7. डिस्टिक विलेज मैपिंग लॉगिन
  • आप इनमे से जिसमे भी लॉगिन करना चाहते हैं उस ऑप्शन में क्लिक कर ले।
  • अब आपको अपने यूजर आईडी और पासवर्ड के मदद से लॉगिन कर लेना होगा।
  • इस तरह से आप आसानी से भूलेख उत्तराखंड पोर्टल में लॉगिन कर सकते हैं।

Related Article – Uttarakhand Free Tablet Yojana

उत्तराखंड राज्य सरकार द्वारा भूलेख उत्तराखंड पोर्टल (Bhulekh Uttarakhand Portal) की शुरुआत की गयी है और इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य राज्य के आम नागरिकों को जमीन रिकॉर्ड से संबंधित जानकारी एक क्लिक पर ऑनलाइन उपलब्ध कराना है, ताकि राज्य की जनता को किसी तरह की समस्या न आए, और आसानी से अपने जमीन के बारे में जो जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं वह ऑनलाइन एक जगह पर मिल जाए।

FAQ on Bhulekh Uttarakhand Portal

उत्तराखंड सरकार ने भू अभिलेख को ऑनलाइन क्यों जारी किया है ?

हाल ही में उत्तराखंड सरकार ने भू अभिलेख को ऑनलाइन जारी कर दिया है, ताकि कोई भी अन्य व्यक्ति किसी भी व्यक्ति के जमीन पर कब्जा ना कर सके, तथा भ्रष्टाचार जैसी समस्या खत्म हो सके, और पारदर्शिता बनी रही।

खातेदार के नाम के द्वारा खाता विवरण कैसे प्राप्त करें ?

आज के समय में यदि आप भूलेख उत्तराखंड वेब पोर्टल पर खाता विवरण प्राप्त करना चाहते है, तब इसके लिए बहुत से ऑप्शन दिए गए हैं, और आपको इसमें अपने नाम से भूलेख विवरण प्राप्त करने के लिए खातेदार के नाम के द्वारा ऑप्शन में क्लिक करना होगा, और दिए गए स्टेप को फॉलो करके, आप जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

उत्तराखंड खसरा खतौनी ऑनलाइन कैसे देखें ?

आज के समय में आपको पटवारी का चक्कर काटना नही पड़ेगा, इसके लिए आपको उत्तराखंड भूअभिलेख ऑनलाइन देखने के लिए आपको भूलेख उत्तराखंड के आधिकारिक पोर्टल पर जाना होगा।

Share with friends

Leave a Comment