बिहार अपना खाता | Bihar Apna Khata Portal | खसरा संख्या, बिहार भूलेख रिकॉर्ड

डिजिटल इंडिया के तहत केंद्र और राज्य सरकार द्वारा आम जनता की सभी सरकारी जानकारी को ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से डिजिटल करने का प्रयास किया जा रहा है और इसी बात को ध्यान में रखते हुए बिहार राज्य सरकार ने बिहार अपना खाता पोर्टल (Bihar Apna Khata Portal) लॉन्च किया है, और इस पोर्टल के माध्यम से बिहार राज्य की आम जनता अब घर बैठे ऑनलाइन इंटरनेट के मदद से आसानी से अपने भूमि से संबंधित सभी जानकारी प्राप्त कर सकता है, और उन्हें अब किसी तरह का सरकारी दफ्तरों का चक्कर काटना नही पड़ेगा। यदि आप इस पोर्टल के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तब आपको इस पोस्ट में इस योजना से संबंधित सभी जानकारी मिल जाएगी।

बिहार अपना खाता पोर्टल क्या है?

इस पोर्टल की शुरुआत बिहार राज्य के तात्कालिक मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी द्वारा 2017 में किया गया था, और वर्तमान समय में इस पोर्टल का संचालन आईटी विभाग के निर्देशन में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा किया जा रहा है। नेशनल इनफॉरमेशन सेंटर ने बिहार राज्य के आंकड़े के आधार पर पोर्टल को बनाया है। और इस पोर्टल के माध्यम से राज्य का कोई भी आम नागरिक आसानी से अपने भूमि से संबंधित सभी जानकारी आसानी से ऑनलाइन घर बैठे प्राप्त कर सकता है। इस पोर्टल के माध्यम से लैंड रिकॉर्ड बिहार भूलेख ऑनलाइन उपलब्ध है और इस पोर्टल के मदद से आप आसानी से अपने भूमि का नक्शा देख सकते हैं और इसके साथ ही भूमि से संबंधित हो जानकारी प्राप्त करना है कर सकते हैं।

बिहार अपना खाता पोर्टल का उद्देश्य

वर्तमान समय में यदि आप सरकारी दफ्तरों में काम कराने जाते है तब घंटो लाइन में खड़ा रहना पड़ता है, और कभी कभी तो जब तक काम कराने का टाइम आता है तब ऑफिस बंद होने का समय हो जाता है और ऐसे में दोबारा दफ्तर जाना पड़ता है, और आम आदमी के लिए बार पटवारी का चक्कर काटना आसान नही है, इसलिए राज्य सरकार ने इस पोर्टल की शुरुआत की है और इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य राज्य की आम जनता को घर बैठे भूमि से संबंधित सभी जानकारी उपलब्ध कराना और आवश्यक जानकारी को डाउनलोड करने की सुविधा प्रदान की है, ताकि राज्य की आम जनता को किसी तरह की समस्या न हो।

बिहार अपना खाता पोर्टल के मदद से निम्न जानकारी प्राप्त कर सकते –

  • बिहार भू-नक्शा ऑनलाइन देख सकते है
  • अपना खाता देख सकते है
  • भूलेख बिहार
  • जमाबंदी नक़ल देखें
  • भूमि अधिग्रहण अधिसूचना देख सकते है
  • भूमि की जांच
  • जमाबंदी पंजी खसरा-वार विवरण
  • बिहार ऑनलाइन दाखिल खारिज आवेदन चेक कर सकते हैं।
  • दाखिल खारिज आवेदन स्थिति जांच सकते है
  • LPC आवेदन स्थिति देख सकते हैं।

बिहार अपना खाता पोर्टल की विशेषता

वर्तमान समय में यदि आप इस पोर्टल के बारे में जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तब इस पोर्टल की मुख्य विशेषता निम्न है–

  • इस योजना के माध्यम से आसानी से घर बैठे भूमि रिकॉर्ड चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।
  • जमीन से संबंधित जानकारी प्राप्त करने के लिए पटवारी के ऑफिस जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
  • इस योजना का लाभ सिर्फ बिहार राज्य के लोग उठा सकते हैं।
  • अपने भूमि से संबंधित जानकारी के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
  • नक्शा, खसरा, खतौनी, जमाबंदी आदि ऑनलाइन चेक कर सकते हैं।
  • भूमि का नक्शा ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं।

बिहार अपना खाता जमाबंदी, खसरा संख्या कैसे देखे?

  • सर्वप्रथम आपको राज्य सरकार द्वारा जारी किया गया आधिकारिक वेबसाइट http://land.bihar.gov.in/landbihar/Default.aspx में जाना होगा।
  • आप जैसे ही इस वेबसाइट के होम पेज में जाते है तब आपको अपना खाता देखे का ऑप्शन दिखाई देगा उसमें क्लिक करना होगा।
  • अब आपको नक्शा दिखाई देगा, उसमे अपने जिला का चुनाव करना होगा।
  • इसके बाद टोटल जोन दिखाई देगा, और आपको कुल मौजा, कुल खाताधारी, कुल खाता, और कुल खेसरा आदि दिखाई देगा।
  • आपको अपना जोन का चुनाव कर लेना होगा।
  • अब आप कुल मौजा, कुल खाताधारी, कुल खाता, और कुल खेसरा आदि में से जो भी जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं उसमें क्लिक कर दे।
  • इसके बाद अब खाता खोजे के ऑप्शन में क्लिक करना होगा, और आपको आपका नाम, खाता नंबर, खसरा संख्या दिखाई देगा।
  • और फिर आप अधिकार अभिलेख कॉलम में देखे का ऑप्शन दिखाई देगा उसमें क्लिक कर देना होगा।
  • अब आपके खाता से संबंधित सभी जानकारी दिखाई देगी, जिसे आप डाउनलोड करके, प्रिंटआउट करा सकते हैं।
  • इस तरह से आप आसानी से अपना खसरा संख्या देख सकते हैं।

Related Article – Bihar Mukhyamantri Civil Seva Protsahan Yojana

Bihar Apna Khata Portal/बिहार अपना खाता पोर्टल में भू-नक्शा ऑनलाइन कैसे देखें?

वर्तमान समय में यदि आप अपना भू नक्शा देखना चाहते हैं तब आप ऑनलाइन देख सकते है, और इसके लिए आप इस पोर्टल का उपयोग कर सकते हैं –

  • सबसे पहले आपको बिहार राज्य सरकार द्वारा जारी किया आधिकारिक वेबसाइट http://biharbhumi.bihar.gov.in/Biharbhumi/ में जाना होगा।
  • जैसे ही आप इस पोर्टल के होम पेज में जाते है तब आपको भू नक्शा देखे का ऑप्शन दिखाई देगा उसमे क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपको डिस्ट्रिक्ट, सब डिवीज़न, सर्किल, मौजा, टाइप, व शीट आदि जानकारी भरना होगा।
  • फिर आपको अपने प्लॉट नंबर चुनकर, मैप रिपोर्ट के ऑप्शन में क्लिक करना होगा।
  • अब आपके सामने जमीन का नक्शा आ जाता है।
  • इस तरह से आप आसानी से इस पोर्टल के मदद से अपना भू नक्शा देख सकते हैं।

भूमि की दाखिल ख़ारिज आवेदन स्थिति को कैसे देखें?

  • सबसे पहले आपको बिहार राज्य सरकार द्वारा जारी किया गया आधिकारिक वेबसाइट http://biharbhumi.bihar.gov.in/Biharbhumi/ में जाना होगा।
  • अब आपको होम पेज में दाखिल खारिज आवेदन स्थिति दिखाई देगी उसमें क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपको जिला, अंचल, और वित्तीय वर्ष चुन लेना होगा।
  • अब फिर केस नंबर से डीड नंबर खोजने का ऑप्शन दिखाई देगा उसमें क्लिक करना होगा।
  • अब आप जैसे ही सर्च में क्लिक करते है फिर आपके सामने दाखिल खारिज आवेदन स्थिति देख सकते है।
  • इस तरह से आप आसानी से इस पोर्टल का उपयोग कर सकते हैं।

भूमि व जमाबंदी रजिस्ट्रेशन कैसे देखे?

  • सबसे पहले आपको बिहार राज्य सरकार द्वारा इस पोर्टल के लिए लॉन्च किया गया वेबसाइट http://lrc.bih.nic.in/  में जाना होगा।
  • अब आपको स्क्रीन पर जमाबंदी पंजी खेसरा वार विवरण का ऑप्शन दिखाई देगा उसमें क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने फॉर्म ओपन हो जायेगा, जिसे आप ध्यानपूर्वक पढ़कर सभी जानकारी भर दे।
  • फिर आपको रजिस्टर 2 के ऑप्शन में क्लिक करना होगा।
  • जैसे ही आप क्लिक करते है भूमि से जुड़ी रजिस्ट्रेशन डिटेल्स आपको दिखाई देगा।

Related Article – Bihar Student Credit Card Yojana

बिहार भूलेख मोबाइल एप्प कैसे डाउनलोड करे?

वर्तमान समय में यदि आप इस पोर्टल का लाभ उठाना चाहते हैं तब राज्य सरकार द्वारा बिहार अपना खाता पोर्टल (Bihar Apna Khata Portal) के लिए ऑफिशियल एप्लीकेशन लॉन्च किया है, जिसका आप उपयोग कर सकते हैं। यदि आप इस एप्प को डाउनलोड करना चाहते हैं तब आपको निम्न स्टेप फॉलो करना होगा –

  1. सबसे पहले आपको प्ले स्टोर में जाना होगा , और सर्च के ऑप्शन में बिहार भूलेख टाइप करते है, फिर आपके सामने एप्प का डिटेल्स आ जाता है, अब आप डाउनलोड के ऑप्शन में क्लिक कर ले, यह एप्प डाउनलोड होने के बाद इंस्टॉल हो जाता है। इस तरह से आप एप्प डाउनलोड कर सकते है और उसका उपयोग कर सकते हैं।
  2. यदि आप इस एप्प को आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड करना चाहते हैं तब आपको इसमें http://land.bihar.gov.in/landbihar/Default.aspx जाना होगा, फिर आपको डाउनलोड एप्प का ऑप्शन दिखाई देगा उसमें क्लिक करना होगा, अब आप डाउनलोड करके इंस्टॉल कर ले, फिर आप इस एप्प का उपयोग कर सकते हैं।

बिहार राज्य सरकार द्वारा बिहार अपना खाता पोर्टल (Bihar Apna Khata Portal) की शुरुआत 2017 में किया गया है, और इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य बिहार राज्य के आम जनता को एक क्लिक पर जमीन से जुड़ी सभी जानकारी उपलब्ध कराना है, ताकि कोई भी कभी भी अपने भू-रिकॉर्ड से संबंधित जानकारी ऑनलाइन कहीं भी प्राप्त कर सके।

FAQs

बिहार अपना खाता का उपयोग कौन कर सकता है?

वर्तमान समय में इस पोर्टल का उपयोग जिस भी व्यक्ति का जमीन बिहार राज्य में है, वह अपने जमीन से संबंधित सभी जानकारी इस पोर्टल की मदद से देख सकता है।

बिहार अपना खाता का लाभ क्या है?

इस पोर्टल का मुख्य लाभ अब आप बिहार राज्य के किसी भी जमीन के बारे में आसानी से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। आप अपने भूमि रिकॉर्ड चेक कर सकते है और भूमि से संबंधित जानकारी को डाउनलोड भी कर सके है।

बिहार भूमि से संबंधित जानकारी कैसे देखे?

यदि आप अपने भूमि से संबंधित जानकारी प्राप्त करना चाहते है, तब राज्य सरकार ने बिहार अपना खाता पोर्टल लॉन्च किया है, और आप इसके मदद से अपने भूमि से संबंधित सभी जानकारी देख और डाउनलोड कर सकते है।

Share with friends

Leave a Comment