State Policies

महा शरद पोर्टल 2022 | Maha Sharad Portal | योग्यता व आवेदन की प्रक्रिया

वर्तमान समय में राज्य व केंद्र सरकार के द्वारा दिव्यांग नागरिकों के लिए अनेक तरह की योजनाएं चलाई जा रही है जिसके माध्यम से आर्थिक तथा सामाजिक सहायता प्रदान किया जाता है। हाल ही में महाराष्ट्र राज्य सरकार द्वारा महा शरद पोर्टल (Maha Sharad Portal) लॉन्च किया गया है जिसके माध्यम से दिव्यांग नागरिक आसानी से सरकारी व गैर सरकारी योजना का लाभ उठा सकें। यदि आप इस योजना के बारे में विस्तार से जानना चाहते हैं तब आपको इस पोस्ट में इस योजना से संबंधित सभी जानकारी मिल जाएगी।

महा शरद पोर्टल क्या है?

महाराष्ट्र राज्य सरकार द्वारा 2021 में महा शरद पोर्टल लॉन्च किया गया है और वर्तमान समय में इस पोर्टल का संचालन सामाजिक कल्याण विभाग द्वारा किया जा रहा है। इस योजना की शुरुआत तात्कालिक मुख्यमंत्री श्री उद्धव ठाकरे जी द्वारा किया गया था, तथा इस पोर्टल के माध्यम से दिव्यांग नागरिक को मंच प्रदान किया जा रहा है, जिससे राज्य के सभी दिव्यांग नागरिक योजनाएं का लाभ उठा सके, और इस पोर्टल में दिव्यांग नागरिक अपने आप को ऑनलाइन रजिस्टर कर सकते है, और इसके साथ ही इस पोर्टल में डोनर आसानी से आवेदन करके डोनेट कर सकते है। इस पोर्टल के माध्यम से महाराष्ट्र राज्य दिव्यांग वित्त तथा सामाजिक न्याय व विशेष सहायता विभाग की योजनाएं के बारे में पता किया जा सकता है।

महा शरद पोर्टल की विशेषता

यदि आप महाराष्ट्र राज्य के दिव्यांग निवासी या फिर आप इस पोर्टल के बारे में जानना चाहते हैं तब इस पोर्टल की मुख्य विशेषता निम्न हैं –

  • इस पोर्टल को आधिकारिक वेबसाइट https://mahasharad.in/home है, आप इस वेबसाइट में जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते है, और अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते है।
  • आप इस पोर्टल के मदद से आसानी से दिव्यांग नागरिक के लिए चलाई जा रही योजनाएं के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
  • अब तक इस पोर्टल में 2419 दिव्यांग नागरिक ने अपने आप को रजिस्टर किया है।
  • अब तक इस पोर्टल के माध्यम से 16453 लोगों ने डोनेट किया है।
  • इस पोर्टल के मदद से दिव्यांग नागरिक अपने आप को रजिस्टर कर सकते हैं।
  • डोनर्स जो राशि डोनेट कर रहे है उन्हे रजिस्टर दिव्यांग नागरिक के बैंक एकाउंट में ट्रांसफर किया जाता है।
  • इस पोर्टल में पंजीकरण के लिए पैसे नहीं लगता है।

महा शरद पोर्टल का उद्देश्य

इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य महाराष्ट्र राज्य के सभी दिव्यांग नागरिको को पंजीकृत करना है, और एक मंच प्रदान करना है, जहां से उन्हे आसानी से आर्थिक और सामाजिक सहायता मिल सके, और इसके लिए किसी भी दिव्यांग नागरिक को कही भटकना न पड़े। इस पोर्टल में दिव्यांग नागरिक (Disabled Citizens) से संबंधित सभी योजनाएं की जानकारी उपलब्ध है। इस पोर्टल के माध्यम से दिव्यांग नागरिक को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार द्वारा आर्थिक सहायता प्रदान किया जा रहा है, और इसके साथ ही डोनर्स जो डोनेट करते है उसे दिव्यांग नागरिकों को आर्थिक सहायता प्रदान किया जा रहा है। अब दिव्यांग नागरिक को किसी के भरोसे रहना नही पड़ेगा, इस पोर्टल के माध्यम से उन्हे हर संभव मदद किया जा रहा है।

महा शरद पोर्टल का लाभ

  • इस पोर्टल के माध्यम से दिव्यांग नागरिको को आर्थिक मदद आसानी से हो जायेगी।
  • इस पोर्टल से आसानी से अब सभी योजनाएं के बारे में जानकारी प्राप्त होगी।
  • अब दिव्यांग नागरिकों को सहायता के लिए सरकारी दफ्तरों के लाइन में खड़ा होना नही पड़ेगा।
  • आर्थिक सहायता प्रदान किया जा रहा है इसकी पारदर्शिता बनी रहेगी।
  • इस पोर्टल के माध्यम से लोगों के मन में दिव्यांग नागरिको के प्रति सकारात्मक सोच आयेगी, और मदद के लिए लोग आगे आयेंगे।

महा शरद पोर्टल में आवेदन करने के लिए योग्यता

वर्तमान समय में यदि आप इस पोर्टल के माध्यम से रजिस्ट्रेशन करना चाहते हैं तब आपके पास निम्न योग्यता होना चाहिए–

  • इस योजना के लिए यदि आप दिव्यांग नागरिक है तब महाराष्ट्र का नागरिक होना अनिवार्य है। और यदि आप डोनर है तब आप विश्व में कही भी रहते हो, आप आसानी से रजिस्ट्रेशन इस पोर्टल में कर सकते है।
  • आवेदक को दिव्यांग नागरिक होना अनिवार्य है, डोनर के लिए यह बाध्य नहीं हैं।
  • दिव्यांग आवेदक किसी लाभ के पद पर न हो।

महा शरद पोर्टल में आवेदन करने के लिए आवश्यक दस्तावेज

वर्तमान समय में यदि आप इस पोर्टल में रजिस्ट्रेशन करना चाहते हैं तब आपके पास निम्न दस्तावेज होना चाहिए –

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • मतदाता पहचान पत्र
  • जन्म प्रमाण पत्र
  • विकलांगता प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
  • मोबाइल नंबर आदि।

महा शरद पोर्टल में दिव्यांग नागरिक रजिस्ट्रेशन कैसे करे?

आज के समय में यदि आप दिव्यांग नागरिक है और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाना चाहते हैं तब आप इस पोर्टल में निम्न स्टेप को ध्यान में रखकर आवेदन कर सकते हैं –

  • सर्वप्रथम आपको महा शरद पोर्टल के लिए जारी किया गया आधिकारिक वेबसाइट https://mahasharad.in/home में जाना होगा।
  • आप जैसे ही इस वेबसाइट के होम पेज में जाते है तब आपको दिव्यांग रजिस्ट्रेशन का ऑप्शन दिखाई देगा उसमें क्लिक करना होगा।
  • अब आपके सामने पंजीकरण फार्म ओपन हो जायेगा, और आपको अपने निजी जानकारी के बारे में भर देना होगा।
  • अब आप सबमिट में क्लिक कर दे, इस तरह से आप आसानी से महा शरद पोर्टल में रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

महा शरद पोर्टल पर डोनर रजिस्ट्रेशन कैसे करे?

वर्तमान समय में यदि आप महा शरद पोर्टल में दिव्यांग नागरिक के लिए किसी तरह का डोनेट करना चाहते हैं तब आपको निम्न स्टेप को ध्यान में रखकर रजिस्ट्रेशन करना होगा, फिर आप आसानी से डोनेट कर सकते हैं –

  • सर्वप्रथम इस योजना के लिए जारी किया गया आधिकारिक वेबसाइट https://mahasharad.in/home में जाना होगा।
  • अब आप जैसे ही इस वेबसाइट के होम पेज में जाते है तब आपको डोनर रजिस्ट्रेशन का ऑप्शन दिखाई देगा उसमें क्लिक करना होगा।
  • अब आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म ओपन हो जाता है, आपको उसमे पूछे गए सभी जानकारी को सही से भर दे।
  • अब आप सबमिट के ऑप्शन में क्लिक कर दे, इस तरह से आप आसानी से महा शरद पोर्टल में डोनर  के रूप में रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

महा शरद पोर्टल (Maha Sharad Portal) की लॉन्च महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री श्री उद्धव ठाकरे जी ने किया था, और इस पोर्टल के माध्यम से दिव्यांग नागरिको का मदद किया जा रहा है, और इस पोर्टल की शुरुआत 2021 में किया गया है, और पहले जो योजनाएं दिव्यांग नागरिकों के लिए चल रही थी सभी योजनाएं अब इस पोर्टल में मौजूद है, जिससे दिव्यांग नागरिकों को किसी तरह की समस्या न हो, इसलिए आर्थिक सहायता प्रदान किया जा रहा है।

FAQ

महा शरद पोर्टल का लाभ कौन उठा सकता है?

वर्तमान समय में महा शरद पोर्टल का लाभ दिव्यांग नागरिकों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए जारी किया गया है, और इस पोर्टल का लाभ मुख्य रूप से दिव्यांग नागरिक उठा सकता है, और इसके साथ ही डोनर्स भी इस पोर्टल का उपयोग करके पैसे डोनेट कर सकता है।

दिव्यांग नागरिकों को महा शरद पोर्टल के माध्यम क्या प्रदान किया जायेगा?

वर्तमान समय में इस पोर्टल के माध्यम से दिव्यांग नागरिकों को आर्थिक और सामाजिक सहायता प्रदान किया जा रहा है और इसके साथ ही इन्हे ब्रेल किट, श्रवण यंत्र, कृत्रिम अंग तथा बैटरी से चलने वाले व्हीलचेयर आदि प्रदान किया जायेगा।

Share with friends
Yukti Rawat

Share
Published by
Yukti Rawat

Recent Posts

Преимущества виртуального казино Пин Ап для любителей игрового зала

Преимущества виртуального казино Пин Ап для любителей игрового залаВ мире онлайн-гейминга виртуальное казино Пин Ап…

4 hours ago

Как подготовиться к первому визиту в Pinco Casino

Как подготовиться к первому визиту в Pinco CasinoПервый визит в казино — это всегда особое…

4 days ago

1xbet вход на сегодня: Настройка вашего профиля

1xbet вход на сегодня: Настройка вашего профиляВиртуальные ставки становятся всё более популярными, и одним из…

2 weeks ago

Как скачать Пин Ап на андроид по прямой ссылке без проблем?

Как скачать Пин Ап на андроид по прямой ссылке без проблем?Если вы ищете, как скачать…

2 weeks ago

Отзывы о клиентском обслуживании 1xbet казино

Отзывы о клиентском обслуживании 1xbet казиноВ данной статье мы исследуем опыт пользователей в сфере клиентского…

2 weeks ago

1xbet вход на сегодня: как проверить доступность?

1xbet вход на сегодня: как проверить доступность?Вопрос о доступности входа на платформу 1xbet является актуальным…

2 weeks ago