State Policies

उत्तरप्रदेश मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना | UP Kanya Sumangala Yojana 2022

वर्तमान समय में उत्तर प्रदेश राज्य सरकार द्वारा कन्याओं के हित को ध्यान में रखते हुए अनेक तरह की योजनाएं चलाई जा रही है। और हाल ही में राज्य सरकार द्वारा उत्तरप्रदेश मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना (UP Mukhyamantri Kanya Sumangala Yojana) का संचालन किया जा रहा है और इस योजना के माध्यम से जन्म के पश्चात कन्या को 6 किस्त में आर्थिक सहायता प्रदान किया जायेगा। वर्तमान समय में इस योजना का लाभ उत्तरप्रदेश राज्य के अनेक लोग उठा रहे है, और इससे कन्या भ्रूण हत्या पर रोक लग रही है, जिससे लोगों के मन में कन्याओं के प्रति सकारात्मक सोच आ रही है। यदि आप इस योजना के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तब आपको इस पोस्ट में इस योजना से संबंधित सभी जानकारी मिल जाएगी।

उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना क्या है?

यूपी राज्य सरकार के महिला व बाल विकास विभाग द्वारा इस योजना का संचालन 1 अप्रैल 2019 से किया जा रहा है, और इस योजना के माध्यम से नवजात कन्या के जन्म से लेकर स्नातक डिग्री प्राप्त करने तक 6 किस्त में आर्थिक सहायता प्रदान किया जा रहा है, इस योजना के माध्यम से 15000 राशि अलग अलग किस्त में प्रदान किया जाता है। इस योजना माध्यम से उत्तरप्रदेश राज्य के कन्याओं की भविष्य सुरक्षित रहेगी और कन्या भ्रूण हत्या कम हो रही है, साथ ही कन्याओं के शिक्षा के लिए लोग जागरूक हो रहे है।

उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना का विशेषता

यदि आप इस योजना के बारे में जानना चाहते हैं तब इस योजना की मुख्य विशेषता निम्न हैं –

  • इस योजना के माध्यम से कन्या को जन्म से लेकर स्नातक/ डिग्री/ डिप्लोमा की पढ़ाई तक आर्थिक सहायता प्रदान किया जायेगा।
  • इस योजना के लिए राज्य सरकार ने 1200 करोड़ रुपए आवंटित किया गया है।
  • इस योजना के माध्यम से लाभार्थियों को भेजी जाने वाली धनराशि PFMS  के माध्यम से भेजी जाएगी।

कन्या सुमंगला योजना की 6 श्रेणियाँ

वर्तमान समय में उत्तर प्रदेश राज्य सरकार द्वारा इस योजना का संचालन किया जा रहा है, और इस योजना की 6 श्रेणियां निम्न है–

  • श्रेणी 1 : उत्तर प्रदेश राज्य के जिन नवजात कन्या का जन्म 1 अप्रैल 2019 या फिर इसके बाद हुआ है उन कन्याओं को सरकार द्वारा एक मुश्त में 2000 रूपये की धन राशि प्रदान किया जायेगा।
  • श्रेणी 2 : जिन कन्याओं का 1 वर्ष के भीतर टीकाकरण हुआ हो तथा  उसका जन्म 1 अप्रैल 2018 से पहले न हुआ हो, तब उसे 1000 रूपये एक मुश्त धनराशि प्रदान किया जायेगा।
  • श्रेणी 3 : इस श्रेणी में उसी कन्याओं को सम्मिलित किया जाएगा,   जिसने चालू शैक्षिणिक सत्र में कक्षा 1 में प्रवेश लिया हो, और उसे सरकार की ओर से 2000 रूपये एक मुश्त राशि प्रदान किया जायेगा।
  • श्रेणी 4 : इस श्रेणी में उसी कन्या को शामिल किया जायेगा, जिस कन्या ने चालू शैक्षिणिक सत्र के दौरान कक्षा 6 में प्रवेश लिया हो, और उसे 2000 रूपये एक मुश्त धनराशि प्रदान किया जायेगा।
  • श्रेणी 5 : इसमें वह कन्या शामिल होगी, जिन्होंने चालू शैक्षणिक सत्र के दौरान कक्षा 9 में प्रवेश लिया हो, तथा उन्हें 3000 रूपये एक मुश्त धनराशि से लाभान्वित की जायेगी।
  • श्रेणी 6 : इस श्रेणी में उस कन्या को शामिल किया जायेगा जिसने 10 वी /12 वी उत्तीर्ण करने के बाद स्नातक /डिग्री या  डिप्लोमा आदि के लिए प्रवेश लिया हो, तब उन्हें सरकार द्वारा 5000 रूपये एक मुश्त धनराशि से लाभान्वित की जायेगी।

मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना का उद्देश्य

सामाजिक कुरूतियो को दूर करने के लिए सरकारी व गैर सरकारी स्तर पर अनेक तरह के कार्य किए जा रहे हैं। इन सभी को ध्यान में रखते हुए राज्य  सरकार द्वारा मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना का संचालन किया जा रहा है, जो अत्यंत आवश्यक है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य के महिलाओ और बालिकाओं को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए योजना प्रारंभ किया गया है। वर्तमान समय में कन्याओं के शिक्षा पर जोर दिया जा रहा है ताकि कन्या भ्रूण हत्या, पूर्ण रूप से समाप्त हो जाए, महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा मिलेगा, महिलाओं के रोजगार की अवसर में वृद्धि होगी, इस योजना के माध्यम से महिला सशक्तिकरण के प्रति सरकार प्रतिबद्ध है, और अनेक तरह की कुरुतियां फैली हुई है वह समाप्त होगी।

मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना का लाभ

  • इस योजना का लाभ उत्तरप्रदेश राज्य के स्थायी निवासी उठा सकते हैं।
  • इस योजना के माध्यम से कन्याओं को पैसे मिलेंगे, जिससे शिक्षा के लिए आर्थिक सहायता मिल सकेगी।
  • इस योजना का लाभ बालिकाएं उठा सकती है।
  • इस योजना के माध्यम से नारी सशक्तिकरण को बढ़ावा मिलेगा।
  • इस योजना के माध्यम से कन्याएं आत्मनिर्भर हो रही है।
  • अब आवेदक को दिए जाने वाली राशि सीधे उनके बैंक अकाउंट में ट्रांसफर किया जाता है।
  • इस योजाना के माध्यम से शिक्षा के प्रति लोगों के सोच में बदलाव आ रहा है।
  • कन्याओं के कम उम्र में विवाह पर रोक  लग रही है।
  • भ्रूण हत्या की समस्या से निजात मिल रहा है।
  • उच्च शिक्षा को बढ़ावा मिल रहा है।
  • कन्याओं के रोजगार के प्रति सकारात्मक सोच आ रही है।

मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के लिए योग्यता

यदि आप वर्तमान समय में इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं तब इस योजना के लिए निम्न योग्यता होनी चाहिए –

  • लाभार्थी का परिवार उत्तर प्रदेश राज्य का स्थायी निवासी हो और उसके पास स्थायी निवास प्रमाण पत्र हो, जिसमें राशन कार्ड/ आधार कार्ड/  वोटर पहचान पत्र/ विद्युत/ टेलीफोन का बिल आदि मान्य होगा।
  • आवेदक की पारिवारिक वार्षिक आय अधिकतम 3 लाख रुपए हो सकती है, इससे अधिक होने पर इस योजना का लाभ नही उठा सकते है।
  • इस योजना का लाभ किसी परिवार की अधिकतम दो ही बच्चियों को योजना का लाभ मिल सकेगा, यदि जुड़वा कन्या है तब तीन पुत्री को लाभ मिलेगा।
  • इस योजना के लाभ के लिए परिवार में अधिकतम दो बच्चे हों, जुड़वा होने पर तीन मान्य होगा।
  • किसी महिला को द्वितीय प्रसव से जुड़वा बच्चे होने पर तीसरी संतान के रूप में लड़की को भी लाभ मिल सकेगा।
  • यदि किसी परिवार ने अनाथ कन्या को गोद लिया हो, तब परिवार की जैविक संतानों और विधिक रूप में गोद ली गई संतानों को सम्मिलित करते हुये, अधिकतम दो कन्याओं को ही इस योजना का लाभ मिलेगा।

मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के आवेदन करने हेतु आवश्यक दस्तावेज / Required Documents

  • आवेदक के माता पिता का स्थायी निवास प्रमाण पत्र।
  • आवेदक के माता पिता का आय प्रमाण पत्र।
  • लड़की का जन्म प्रमाण पत्र होना अनिवार्य है।
  • माता पिता का मतदाता पहचान पत्र और आधार कार्ड।
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • बैंक खाता
  • मोबाइल नंबर आदि।

मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के लिए आवेदन कैसे करें (How to Apply for UP Kanya Sumangala Yojana)

आज के समय में यदि आप इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं तब आप इस योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं और इसके लिए आपको नीचे दिए गए स्टेप को फॉलो करना होगा –

  • सर्वप्रथम आपको उत्तरप्रदेश राज्य के महिला व बाल विकास विभाग के आधिकारिक वेबसाइट https://mksy.up.gov.in/women_welfare/index.php में जाना होगा।
  • अब आप जैसे ही इस वेबसाइट के होम पेज में जाते है तब आपको होम पेज में नागरिक सेवा पोर्टल का ऑप्शन दिखाई देगा उसमें क्लिक करना होगा।
  • अब नया पेज ओपन हो जाता है, जिसमे आपको सहमति के ऑप्शन में क्लिक करना होगा। फिर आगे बढ़ते है तब आपको रजिस्ट्रेशन फॉर्म मिल जायेगा।
  • इसके पश्चात अब आप ध्यान पूर्वक रजिस्ट्रेशन फॉर्म को पढ़कर, सभी जानकारी सही से भर दे।
  • अब आप ओटीपी के माध्यम से रजिस्ट्रेशन फॉर्म का वेरिफिकेशन कर दे।
  • इसके पश्चात आपको लॉगिन आईडी व पासवर्ड के मदद से करना होगा।
  • आपको अब इसके बाद लड़की का पंजीकरण फॉर्म दिखाई देगा, उसमें क्लिक करना होगा।
  • इस फॉर्म में पूछे गए सभी जानकारी को सही से भर दे, और आवश्यक दस्तावेज को स्कैन करके अपलोड कर दे।
  • अब फॉर्म को जमा कर दे, इस तरह से आप आसानी से उत्तरप्रदेश मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं।

ऑफलाइन आवेदन कैसे करे /How to Apply Offline

यदि आप ऑफलाइन आवेदन करना चाहते हैं तब आपको अपने जिला के जिला महिला व बाल विकास विभाग जाकर आवेदन फॉर्म प्राप्त करना होगा। फिर आप फॉर्म को ध्यानपूर्वक पढ़कर सभी जानकारी सही से भर दे, और अब आवश्यक दस्तावेज को अटैच कर दे, फिर आप फॉर्म को जिला महिला व बाल विकास विभाग में जमा कर दे, इस तरह से आप आसानी से फॉर्म भर सकते हैं।

उत्तर प्रदेश राज्य सरकार द्वारा इस योजना का संचालन किया जा रहा है, और इस योजना के माध्यम से 6 किस्त में आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। योग्य कन्या को इस योजना के माध्यम से 15000 रूपये धनराशि प्रदान किया जाना है।

FAQ

प्रश्न : सुमंगला योजना के लाभार्थी कितने कन्याएं है?

उत्तर : वर्तमान समय में उत्तरप्रदेश मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के माध्यम से अब तक कुल 9.36 लाख कन्याओं को लाभांवित किया गया है और इस योजना के माध्यम से कन्याओं को 6 किस्तों में आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है।

प्रश्न : मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना में कन्या की उम्र कितनी होनी चाहिए?

उत्तर : 1 अप्रैल 2019 के बाद जन्म लेने वाली कन्याएं इस योजना लाभ आसानी से उठा सकती है। और इस योजना का लाभ 18 वर्ष के उम्र तक ही कन्याएं उठा सकती है।

Share with friends
Yukti Rawat

Recent Posts

Преимущества виртуального казино Пин Ап для любителей игрового зала

Преимущества виртуального казино Пин Ап для любителей игрового залаВ мире онлайн-гейминга виртуальное казино Пин Ап…

6 hours ago

Как подготовиться к первому визиту в Pinco Casino

Как подготовиться к первому визиту в Pinco CasinoПервый визит в казино — это всегда особое…

4 days ago

1xbet вход на сегодня: Настройка вашего профиля

1xbet вход на сегодня: Настройка вашего профиляВиртуальные ставки становятся всё более популярными, и одним из…

2 weeks ago

Как скачать Пин Ап на андроид по прямой ссылке без проблем?

Как скачать Пин Ап на андроид по прямой ссылке без проблем?Если вы ищете, как скачать…

2 weeks ago

Отзывы о клиентском обслуживании 1xbet казино

Отзывы о клиентском обслуживании 1xbet казиноВ данной статье мы исследуем опыт пользователей в сфере клиентского…

2 weeks ago

1xbet вход на сегодня: как проверить доступность?

1xbet вход на сегодня: как проверить доступность?Вопрос о доступности входа на платформу 1xbet является актуальным…

2 weeks ago