UP Kisan Karj Rahat List | किसान ऋण मोचन योजना क्या है, लाभार्थी सूची कैसे चेक करे।

किसान के बिना इस संसार मे किसी को अन्न नसीब नही होगा, ऐसे में किसानों के हित को ध्यान में रखकर सरकार द्वारा समय समय पर अनेक तरह की योजना का क्रियान्वयन किया जाता है। उत्तरप्रदेश राज्य एक कृषि प्रधान राज्य है और हाल ही में उत्तरप्रदेश राज्य सरकार द्वारा किसानों के हित को ध्यान में रखते हुए किसान कर्ज राहत लिस्ट (UP Kisan Karj Rahat List) जारी किया गया है, इसे यूपी किसान ऋण राहत योजना भी कहा जा रहा है। यदि आप उत्तरप्रदेश राज्य में निवास करते है और आप खेती करते है तब आप भी लिस्ट में अपना नाम देखे, यदि आपको इस योजना के बारे में जानकारी नही है तब आप इस पोस्ट को अंत तक ध्यान से पढ़े, इज़ पोस्ट में यूपी किसान ऋण से सम्बंधित सभी जानकारी मौजूद है।

यूपी किसान कर्ज राहत लिस्ट क्या है?

उत्तरप्रदेश राज्य सरकार द्वारा उत्तरप्रदेश राज्य के किसानों के हित को ध्यान में रखते हुए किसान कर्ज माफी लिस्ट निकालने जा रहा है, इस लिस्ट में जिन किसानों का नाम होगा उनका कर्ज माफ किया जायेगा, और इस योजना का क्रियान्वयन जुलाई 2017 से हुआ है, और उत्तरप्रदेश राज्य सरकार द्वारा लिस्ट बनाना चालू कर दिया गया है, तथा एक रिपोर्ट के मुताबिक 86 लाख से अधिक किसानों का कर्ज माफी होगा और यह कर्ज माफी 5 एकड़ से कम खेती भूमि है उन किसानों का होगा। और अब जो भी उत्तरप्रदेश राज्य के किसान भाई इस योजना का लाभ उठाना चाहते है वह यूपी किसान कर्ज राहत के आधिकारिक वेबसाइट में जाकर आवेदन कर सकते है।

यूपी किसान कर्ज राहत लिस्ट की मुख्य विशेषता

अब यूपी के किसानों को भी कर्ज से राहत मिलेगा, उत्तरप्रदेश राज्य सरकार द्वारा किसान कर्ज राहत लिस्ट जारी किया जायेगा, जिसकी निम्न विशेषता है:

  • उत्तरप्रदेश किसान कर्ज राहत लिस्ट उत्तरप्रदेश राज्य के वित्त विभाग द्वारा किया जायेगा।
  • इस योजना का नाम उत्तरप्रदेश किसान कर्ज माफी योजना है।
  • लगभग 86 लाख से अधिक किसान इस योजना से लाभान्वित होने वाले है।
  • इस योजना की शुरुआत जुलाई 2017 से हुआ है।
  • योजना का मुख्य उद्देश्य किसानो का कर्ज माफ करना है ताकि किसान आसानी से खेती कर सके।
  • उत्तरप्रदेश राज्य में जितने भी किसान है जिनके पास 5 एकड़ से कम भूमि है उन्हें इसका लाभ मिलेगा।

यूपी किसान कर्ज राहत लिस्ट का उद्देश्य

आज के समय मे उत्तरप्रदेश राज्य के अनेक किसान भाई कर्ज के बोझ में दबे हुए है और हाल ही में कोरोना महामारी ने उनके आय में अड़चन डाल दिया है जिससे काफी फसल नुकसान हो गया है, और इसके साथ ही राज्य के अनेक किसान भाई ने खेती करने के लिए बैंक से लोन लिया है ताकि खेती आसानी से हो सके और किसी तरह की समस्या न आये ऐसे में उनका संकट यह बढ़ गया है कि वे लोग ऋण लिए है, पर अब राज्य के समस्त किसान भाई जिनका 5 एकड़ से कम खेती योग्य भूमि है उनका कर्ज मुक्त उत्तरप्रदेश राज्य सरकार द्वारा किया जाएगा, और साथ ही किसानों के आय में वृद्धि हो इसलिए यूपी किसान ऋण राहत योजना (UP Kisan Karj Rahat Yojana) लाया गया है, ताकि खेत मे अधिक पैसे लगाकर फसल की पैदावार में वृद्धि कर सके।

उत्तरप्रदेश किसान ऋण राहत योजना का लाभ

  • यूपी किसान राहत कर्ज माफी योजना का लाभ उत्तरप्रदेश राज्य के स्थानीय निवासरत किसान भाईओं को मिलेगा।
  • 86 लाख से अधिक किसान जिनके पास 5 एकड़ से कम खेती योग्य भूमि है उन्हें लाभ मिलेगा।
  • कर्जमाफी के बाद किसान पुनः कम ब्याज दर से ऋण ले सकते है।
  • किसानो के आय में वृद्धि होगा, कर्ज माफी के बाद खेती करने में आसानी होगा।
  • इस योजना के माध्यम से 1 लाख रुपये तक का कर्ज माफ होने की सम्भावना है।
  • कर्ज माफी के बाद कमजोर वर्ग एवं सीमांत किसान अब आसानी से खेती कर सकेंगे।

यूपी किसान कर्ज राहत लिस्ट के लिए आवश्यक दस्तावेज :

आवेदन करना प्रारंभ हो गया है और कर्ज माफी का संचालन उत्तरप्रदेश राज्य वित्त विभाग द्वारा किया जायेगा, और इसके लिए निम्न दस्तावेज की आवश्यकता होगा –

  • आवेदक किसान का आधार कार्ड
  • भूमि से जुड़े दस्तावेज जैसे नक्शा खसरा, एवं खेत की पर्ची
  • आवेदक का निवास प्रमाण पत्र
  • मतदाता परिचय पत्र
  • बैंक खाता
  • पासपोर्ट साइज फ़ोटो
  • मोबाईल नंबर आदि।

यूपी किसान राहत कर्ज माफी योजना के लिए योग्यता

  • आवेदक को उत्तरप्रदेश राज्य का निवासी होना अनिवार्य है।
  • किसान के पास 5 एकड़ से कम खेती भूमि होना चाहिए।
  • किसान किसी लाभ के पद पर न हो।
  • 25 मार्च 2016 से पहले ऋण लिया है तब ही उसे पात्रता माना जाएगा।

उत्तरप्रदेश यूपी किसान ऋण राहत योजना के लिए आवेदन कैसे करे?

  • सर्वप्रथम उत्तरप्रदेश राज्य सरकार के आधिकारिक वेबसाइट https://www.upkisankarjrahat.upsdc.gov.in/ में जाना होगा।
  • अब आपको होम पेज में ऋण मोचन लिखा दिखेगा उसमें क्लिक करना होगा।
  • अब आपके सामने फॉर्म आ जाता है जिसे आप ध्यानपूर्वक पढ़कर अपने निजी जानकारी एवं खेत के बारे में भर ले।
  • इसके पश्चात आप अपने आवश्यक दस्तावेज को स्कैन करके अपलोड कर ले।
  • इस तरह से आप फॉर्म आसानी से भर सकते है।
  • अब आपका फॉर्म रिव्यु के लिए चले जाता है, और जैसे ही आपका फॉर्म का वेरिफिकेशन होता है फिर आपका कर्ज मुक्त कर दिया जाता है।

यूपी किसान राहत कर्ज माफी योजना का लिस्ट कैसे देखे?

  • सर्वप्रथम आपको राज्य सरकार के आधिकारिक वेबसाइट https://www.upkisankarjrahat.upsdc.gov.in/ में जाना होगा।
  • होम पेज में आपको ऋण मोचन लिस्ट देखे वह दिखेगा, उसमें क्लिक करे।
  • आप जिला एवं ब्लॉक का चुनाव करे, आपके सामने ग्राम पंचायत के अनुसार लिस्ट आ जाता है, आप उसमें अपना नाम देख सकते है कि आपका कर्ज माफ हुआ है या नही।

अब वर्तमान में किसानों की भलाई के लिए उत्तरप्रदेश किसान कर्ज राहत योजना (UP Kisan Karj Rahat Yojana) लाया गया है, इसका लाभ 86 लाख से अधिक किसान भाईओं को होगा, तथा इसका लाभ 5 एकड़ से कम खेती योग्य भूमि वाले किसान उठा सकते है। अब खेती करने में सरलता आएगा, और किसानों की आय में वृद्धि होगा

Share with friends

Leave a Comment